Posts

स्वामी विवेकानंद की महत्वता

Image
स्वामी विवेकानंद के 157 वें जयंती पर आज देश-दुनिया में भारतीय समुदाय व् भारतीय सनातन विचारों के प्रेरणा लेने वाले अनगिनत लोगों ने स्वामी जी के कार्यों को याद किया , उनके स्वप्न पर विचार किया , उनके कथनों को नई पीढ़ी को बताया और भविष्य में विवेकानंद जी द्वारा तय किये गये लक्ष्यों को कैसे प्राप्त करना है , पर चिंतन किया। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के प्रतीक है और उनकी जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में देशभर में मनायी जाती है। युवा दिवस के मौके पर पुरे भारत में युवाओं से सम्बन्धित कार्यक्रम हुए तो कंही संगोष्ठी द्वारा राष्ट्र के लिए जीवन जीने को प्रेरित किया गया। स्वामी विवेकानंद जयंती को सिर्फ पुष्प अर्पित करने के दिन तक सिमित रखना हमारी बहुत बड़ी भूल होगी। यह हमारा सौभाग्य है कि स्वामी विवेकानंद जैसा व्यक्तित्व उस समय भारत में उभर कर आ गया जब उसकी बहुत जरूरत थी। करीब 800 सालों से लगातार चले आ रहे इस्लामिक राज जिसमे भारत की संस्कृति और विचारों को कुचलने का भरसक प्रयास किया गया। भारत की आत्मा जोकि सनातन धर्म है , उसपर सीधा वार हुआ। भारतीय विचारों , परम्पराओं , मूल्यों के नीव के र...