Posts

वियतनाम में हिन्दू संस्कृति के सबूत

Image
अभी कुछ दिन पहले पूर्वी एशिया के देश वियतनाम से चौकाने वाली खबर आई। दरअसल वियतनाम में भारतीय  पुरातत्व  विभाग (अर्कोलोजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया) द्वारा खुदाई हुई जिसमें एक विशाल शिवलिंग निकला। धरती में निकले इस शिवलिंग से न सिर्फ पूरी दुनिया का ध्यान वंहा गया बल्कि वियतनाम और अन्य पूर्वी एशिया के देशों के बीते इतिहास को भी खंगाला जाने लगा। हिन्दू संस्कृति के पुराने इतिहास के जीवंत साक्ष्य के रूप में जमीन से निकली यह शिवलिंग न सिर्फ इतिहास को बयाँ करती है बल्कि भारत में अब तक पेश की जाती रही तमाम मिथ्या और षड्यंत्र पर आधारित थ्योरी को नकारती है। सबसे पहले हम वियतनाम के वर्तमान और उसके इतिहास में जानेंगे। उसके बाद एक-एक करके हर उस कड़ी को जोड़ेंगे जो न सिर्फ वियतनाम का गौरवशाली इतिहास है बल्कि भारत का भी इतिहास रहा है। वियतनाम दक्षिण एशिया में Indo-china नाम से जाना जाने वाले भाग में सबसे पूर्वी किनारे पर स्थित एक देश है। चीन, कम्बोडिया और लाओस का पड़ोसी वियतनाम दक्षिणी चीन सागर पर बसा है। वियतनाम में करीब 85 % लोग बोद्ध हैं। जनसंख्या की दृष्टि से यह चीन और जापान के बाद दुनिया का तीसरा ...