हिन्दू राष्ट्र का मार्ग - संविधान सभा व सरकार की भूमिका

स्वतंत्रता के 75 वर्ष वाद वह समय आगया है जब भारत स्वयं के महत्त्व को विश्व स्तर पर पहचानने लगा है। विश्व बन्धुत्व और शांति के मार्ग पर वर्तमान समय में भारत से बेहतर प्रयास किसी भी देश के नहीं है। विश्व राजनीति में रूचि रखने वाले विश्व के विभिन्न संस्थान और अलग-अलग देशों में नीति निर्धारण में प्रमुख योगदान निभाने वाले थिंक टैंक अपनी रिपोर्ट में बता रहे हैं कि भारत अप्रत्याशित तरीके से महत्वपूर्ण भूमिका में आ रहा है। भारत सिर्फ आर्थिक ही नहीं, सैन्य ही नहीं बल्कि कुटनीतिक स्तर पर अपने स्वयं के विवादों से भी आगे बढ़ विश्व में उपस्थित अन्य विवादों, मसलों और चिन्तन समूहों में भी समाधान करने में अग्रणी बन रहा है। एक दशक में भारत ने पश्चिमी देशों के समूहों की सदस्यता प्राप्त करने वाले प्रयासों से आगे बढ़ स्वयं के द्वारा समूह बनाने और दुनिया को उसमें शामिल करवाने की जो शक्ति प्राप्त करी है वो अप्रत्याशित है। वर्तमान समय में इजराइल और फिलिस्तीन विवाद पर भारत के अतिरिक्त कोई देश नहीं जो समान रूप से दोनों देशों के सम्पर्क में है। रूस-यूक्रेन युद्ध में भी भारत के अतिरिक्त कोई देश नहीं जो भारत से ज्य...